पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जब वह पीएम बने तो पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दुखी थे।
मनमोहन ने प्रणब मुखर्जी की किताब 'द कोलिशन इयर्स' (1996-2012) के विमोचन कार्यक्रम में बताया कि 'इस सर्वोच्च पद के लिए मुझे चुना गया लेकिन प्रणब इस पद के लिए ज्यादा बेहतर उम्मीदवार थे, लेकिन तब मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। प्रणब को इस पर शिकवा करने का पूरा हक है।'
He had every reason to feel a grievance that he was better qualified than I was to be PM bt he also knew I had no choice in matter:Former PM pic.twitter.com/vlRmFpfQqk
— ANI (@ANI) October 13, 2017
उन्होंने आगे कहा कि 'मेरा राजनेता बनना महज एक इत्तेफाक था। कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी ने 2004 में मुझे पीएम पद के लिए चुना यह चौंकाने वाला था, लेकिन मैं क्या कर सकता था।'
कहा कि 'प्रणब जी हमारे प्रतिष्ठित सहयोगियों और हमारे देश के महानतम राजनेताओं में से एक हैं।'
In 2004, Sonia ji chose me to be the Prime Minister. Pranab ji was the most distinguished colleague that I had: Manmohan Singh,Former PM pic.twitter.com/pMpql4KbKY
— ANI (@ANI) October 13, 2017
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति की किताब के विमोचन के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी समेत कई बड़े नेता भी मौजूद थे।