फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी बोले- सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते समय रहें सावधान 

Sun, 25 Aug 2019 08:31 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • नादानी में ऐसी पोस्ट शेयर करते हैं वे भी शरारत का हिस्सा बन जाते हैं
  • सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में ऐसा नहीं होता है
  • सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते समय बेहद सावधान होने की जरूरत है
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोगों को रविवार को आगाह किया कि सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते समय सावधान रहें। उन्होंने तथ्यों की जांच के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रिंट पत्रकारिता का पाठकों के बीच गहरा प्रभाव है। मुखर्जी ने कोलकाता में एक मीडिया पुरस्कार कार्यक्रम में यह बात कही।
विज्ञापन


भारत रत्न से सम्मानित मुखर्जी ने कहा कि कई सामाजिक और सांप्रदायिक तनावों की जड़ें सोशल मीडिया पर शरारती लोगों द्वारा साझा की गईं अफवाहों में मिली हैं। यहां तक कि वे लोग जो नादानी में ऐसी पोस्ट शेयर करते हैं वे भी शरारत का हिस्सा बन जाते हैं। 

मुखर्जी ने प्रिंट मीडिया में खासा भरोसा होने की बात कहते हुए वहां मौजूद पत्रकारों को बताया कि जब भी वह समाचार पत्र पढ़ते हैं तो निश्चिंत होते हैं कि खबर संपादित और सत्यापित की गई होगी, सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इसलिये हमें सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते समय बेहद सावधान होने की जरूरत है।
विज्ञापन


मीडिया पुरस्कार समारोह में पीटीआई के फोटो पत्रकारों स्वपन महापात्रा और अशोक भौमिक को क्रमश: फीचर में सर्वश्रेष्ठ फोटो पत्रकार और समाचार में सर्वश्रेष्ठ फोटो पत्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा तमागना बनर्जी (टाइम्स ऑफ इंडिया) श्याम गोपाल राय (एई समय) विशाल श्रेष्ठ (दैनिक जागरण) को भी पुरस्कार से नवाजा गया। वरिष्ठ पत्रकार मनोजीत मित्रा को 'सुमित सेन मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें