राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के तहत अपने पूर्व लोकसभा क्षेत्र जांगीरपुर का दौरा किया। राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए शायद यह उनका आखिरी दौरा हो। प्रणब मुखर्जी ने जांगीरपुर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द की एक आम नागरिक के रूप में फिर वापस लौटेंगे।
मुखर्जी 2004 में जांगीरपुर से सांसद रहे थे। प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने 2012 में पिता के राष्ट्रपति बनने के बाद से जांगीरपुर से दो बार जीत दर्ज की थी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति धान के खेतों से होते हुए संकरी गली को पार करके अपने स्थानीय निवास पहुंचे।