देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी बात कही जिससे उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। दिल्ली में आयोजित जस्टिस वी आर कृष्ण अय्यर की 102वीं जयंती के अवसर पर मुखर्जी ने ये बात कही। दरअसल कॉस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रणब अपना भाषण देने के बाद अपनी सीट पर वापस लौट रहे थे।
पढ़ें: ममता जन्मजात विद्रोही हैं, नजरअंदाज करना असंभव : प्रणब
इस दौरान वहां मौजूद लोग अपनी सीट से खड़े हो गए और मुखर्जी के अपने सीट पर बैठने का इंतजार करने लगे। इस बात पर मुखर्जी ने कहा- आप लोग खड़े न हों,किसी औपचारिकता के लिए भी नहीं, अब मैं राष्ट्रपति नहीं रहा।
पढ़ें: खुलासा: बाल ठाकरे से प्रणब की मुलाकात पर नाराज हो गईं थी सोनिया
इस मौके पर मुखर्जी ने कहा कि वी आर कृष्ण अय्यर भारत मां के महान सपूत थे। अलग विचारधारा के बावजूद उन दोनों के अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि जस्टिस वी आर कृष्ण अय्यर के ज्ञान से उन्हें भी बहुत फायदा मिला। इस दौरान मुखर्जी ने कानून और संविधान से जुड़े क्षेत्र में सीए और मेडिकल के लोगों को आने का न्यौता दिया।