फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने दिया दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा

Thu, 14 Feb 2019 04:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मिष्ठा ने आज ही अपने पद से इस्तीफा दिया। हालांकि वो महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी। शर्मिष्ठा की जगह रमाकांत गोस्वामी ने ली है।  बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनी कमेटियों में जगह नहीं मिलने के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह फैसला लिया। आम चुनाव के लिए दिल्ली मीडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी में शर्मिष्ठा की जगह पर रमाकांत गोस्वामी को चुना गया है। शर्मिष्ठा मुखर्जी के इस्तीफे की यही वजह बताई जा रही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें