फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, मानसून सत्र के समय को कम करने को लेकर कोई निर्णय नहीं

Mon, 21 Sep 2020 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- - फोटो : ani
विज्ञापन

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि कोरोना के कारण जहां तक सत्र के समय को कम करने का सवाल है, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रस्ताव विपक्ष की ओर से ही आया था। सरकार बहुत उत्सुक है, जो भी लंबित बिल और अध्यादेश हैं, उसे पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन




दरअसल, इससे पहले खबर थी कि संसद में कई सांसदों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संसद के मानसून सत्र में कटौती की जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल ज्यादातर पार्टियों के नेताओं ने सत्र को निर्धारित समय से पहले खत्म करने की पैरवी की थी।

गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने सरकार से कहा था है कि 18 दिनों का सत्र जोखिम भरा हो सकता है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र की शुरुआत 14 सितंबर से हुई थी और इसे एक अक्तूबर तक चलाया जाना है। मगर कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मानसून सत्र को जल्द समाप्त करने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें