फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजना सभी तरह की अच्छी फिल्मों को प्रोत्साहित करना : प्रकाश जावडेकर

Tue, 15 Dec 2020 03:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि सरकार की योजना सभी प्रकार की अच्छी व बेहतरीन फिल्मों को बढ़ावा देना है। इसमें शॉर्ट और लघु फिल्में शामिल हैं। ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कोरोना वायरस लघु फिल्म महोत्सव में एक सत्र को संबोधित करते हुए जावडेकर ने कहा, कोरोना पर बनी लघु फिल्मों का उत्सव मनाने के लिए फिल्म समारोह आयोजित करने का विचार बहुत प्रशंसनीय है।

विज्ञापन


महोत्सव का आयोजन इंडियन इंफोटेनमेंट मीडिया कॉरपोरेशन (आईआईएमएसी) ने किया है और इसमें कोविड-19 पर बनी 108 देशों की करीब 2,800 फिल्में शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा, संचार क्रांति से कम नहीं है। इसमें स्मार्टफोन रखने वाला हर दूसरा व्यक्ति, जिसके पास कहने के लिए कोई कहानी है, वह फिल्म निर्माता है। आज लोग ‘सिटिजन जर्नलिस्ट’ बन गए हैं, वे मोबाइल फोन से फिल्मांकन करते हैं और यहां तक कि संपादित भी करते हैं और इस तरह से उनकी लघु फिल्म बनकर तैयार हो जाती है। यह संचार की क्रांति है।

 इस महोत्सव के आयोजकों को मेरी ओर से बधाई। सूचना मंत्री ने आगे कहा, गोवा में आयोजित होने वाले 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन हाइब्रिड तरीके से किया जाएगा। लोग इस महोत्सव को ऑनलाइन देख पाएंगे, जबकि इसके उद्घाटन और समापन समारोह सीमित दर्शकों के साथ आयोजन स्थल पर ही आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें