फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावड़ेकर का राहुल पर हमला, पूछा- कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म की घटनाओं पर चुप्पी क्यों

Sat, 24 Oct 2020 11:26 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस शासित राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में हुई घटनाओं पर भी बोलना चाहिए, ना कि हाथरस और अन्य जगहों पर जाकर फोटो सेशन करवाना चाहिए। 

विज्ञापन


प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में छह साल की दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद चौंकाने वाली है। राजनीतिक दौरों पर जाने के बजाय, राहुल गांधी को टांडा (पंजाब) और राजस्थान का दौरा करना चाहिए और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए। 
 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के साथ फोटो सेशन के लिए हाथरस और अन्य स्थानों पर जाते हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने भी बोला हमला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी टांडा में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया। सीतारमण ने कहा, होशियारपुर के टांडा में बिहार के एक दलित प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना भाई और बहन के विवेक को हिला नहीं पाई है जो हर दूसरे स्थान पर भागते हैं जो उन्हें राजनीतिक रूप से मदद देता हो। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें