फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल भारत आ सकता है प्रज्ज्वल रेवन्ना: म्यूनिख से बंगलूरू की फ्लाइट की टिकट की बुक, गिरफ्तारी की तैयारी में SIT

Thu, 30 May 2024 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

हासन लोस सीट से एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल आरोप लगने के बाद विदेश भाग गया था। अभी तक उसके खिलाफ यौन शोषण के दो मामले दर्ज किए गए हैं। प्रज्वल ने दो दिन पहले वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को एसआईटी के समक्ष पेश होने का वादा किया था।
विज्ञापन
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जदएस से निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना ने जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू के लिए टिकट बुक किया है। सूत्रों के मुताबिक, उसके 31 मई को बंगलूरू पहुंचने की संभावना है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों के अनुसार, जदएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल (33) की गिरफ्तारी के लिए केम्पेगौड़ा हवाईअड्डे पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हासन लोस सीट से एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल आरोप लगने के बाद विदेश भाग गया था। अभी तक उसके खिलाफ यौन शोषण के दो मामले दर्ज किए गए हैं। प्रज्वल ने दो दिन पहले वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को एसआईटी के समक्ष पेश होने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि उसने पहले भी जर्मनी से दो बार विमान के टिकट रद्द कराए हैं। प्रज्वल के वकील ने विशेष अदालत में दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की, जो खारिज हो गई। इस बीच, एसआईटी ने मंगलवार को हासन के जिला मुख्यालय में स्थित प्रज्वल के आवास पर तलाशी ली। कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें