फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति करने से बचे: एनसीपी

Tue, 04 Jul 2017 09:59 PM IST
amarujala.com- presented by: नसीम खान
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल
विज्ञापन
विपक्ष और खासकर कांग्रेस को मोदी फोबिया होने पर नीतीश कुमार की टिप्पणी को लेकर एनसीपी ने भी माना है कि हर चीज का विरोध केवल इस बात के लिए करना ठीक नहीं है कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी है।
विज्ञापन


एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एक बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को विपक्ष के एजेंडे पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवाकर यानी जीएसटी को लेकर संसद में आधी रात को हुए समारोह को राजनीति से अलग रखना चाहिए था। कांग्रेस को इन मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
  उन्होंने कहा कि संसद में सभी दलों ने जीएसटी बिल का समर्थन किया था। उसके बाद हर पार्टी शासित राज्य ने जीएसटी बिल को मंजूरी दी। इसके बाद संसद के सेंट्रल हॉल के समारोह का बहिष्कार करने का क्या मतलब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें