नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली
- फोटो : एएनआई
नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ग्याली ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश के भारत और चीन दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं। हम अपनी सरजमीं का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने देंगे। इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ग्याली ने कहा कि नेपाल ने हमेशा से अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं।
हम अपने मित्रों के साथ संबंधों की तुलना नहीं करते हैं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारी सरजमीं का दुरुपयोग किसी भी पड़ोसी मुल्क के ‘नाजायज हितों’ के लिए न होने पाए।
उन्होंने कहा कि नेपाल दुनिया के दो सबसे बड़े बाजारों के बीच स्थित है और हम इसे एक अवसर की तरह देखते हैं। हमारा मानना है कि दोनों पड़ोसी देशों की तीव्र आर्थिक विकास का फायदा हमें भी मिलेगा। इसी वजह से हम अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहे हैं।