फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बन गया राम मंदिर रेलवे स्टेशन, अगले सप्ताह प्रभु करेंगे उद्घाटन

Fri, 02 Dec 2016 02:20 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सुरेश प्रभु - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देश की राजनीति में श्रीराम मंदिर कई दशक से चर्चा में रहा है। केंद्र में सत्तासीन भाजपा उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में भले ही श्रीराम का मंदिर नहीं बनवा सकी लेकिन महाराष्ट्र की भाजपानीत सरकार ने मुंबई में एक रेलवे स्टेशन का नाम राम मंदिर रखकर भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के उपनगरीय स्टेशन गोरेगांव और जोगेश्वरी के बीच ओशिवरा में बने नए स्टेशन का नाम राम मंदिर रखा गया है। अगले सप्ताह रेलमंत्री सुरेश प्रभु इसका उद्घाटन करेंगे। नए स्टेशन का नाम बदलने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। उसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर रेलवे स्टेशन का नाम राम मंदिर रखने का आदेश दिया। जोगेश्वरी और गोरगांव से इस स्टेशन की तरफ आने वाली लोकल ट्रेनों में भी यह जल्द सुनाई देगा कि अगला स्टेशन राम मंदिर।

पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार की तरफ से नाम बदलने के निर्देश मिल गए हैं और इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इस स्टेशन का काम साल 2007 में शुरू हुआ था और अब बनकर तैयार है। हालांकि इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन बीते 27 नवंबर को ही होने वाला था लेकिन अब इस नए नाम को सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया के पास स्पेलिंग चेक के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही भारतीय रेलवे इसे टिकटिंग और ट्रेन नियमावली के लिए स्टेशन कोड देगी। इस पूरी प्रक्रिया के चलते लोगों को इस स्टेशन का इस्तेमाल करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर के नाम पर भिड़ी भाजपा-शिवसेना

Shiv Sena - फोटो : PTI
राम मंदिर नामकरण हो और राजनीति न हो ऐसा भला कैसे संभव है। महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री विद्या ठाकुर कहती हैं कि हमने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर ओशिवरा में बने नए रेलवे स्टेशन का नाम राम मंदिर रखने की मांग की थी।

दरअसल, इस इलाके का पोस्ट ऑफिस और रेलवे क्रॉसिंग भी राम मंदिर नाम से ही जाना जाता है, इसलिए हमने ये मांग रखी। उसके बाद नामकरण का आदेश जारी हुआ। वहीं, शिवसेना के स्थानीय सांसद गजानन कीर्तिकर का दावा है कि उन्होंने राम मंदिर रेलवे स्टेशन नाम रखने के लिए रेलमंत्री से दरख्वास्त की थी।

कीर्तिकर के अलावा मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना विधायक सुनील प्रभु कहते हैं कि सबसे पहले उन्होंने ही मुंबई महानगरपालिका सदन में राम मंदिर रेलवे स्टेशन नामकरण के लिए प्रस्ताव पारित कराया था।
विज्ञापन

भगवान राम के नाम पर राजनीतिक कर रही है भाजपा

Sharad Pawar - फोटो : PTI
राम मंदिर नामकरण में जहां भाजपा-शिवसेना के बीच श्रेय की होड़ चल रही है वहीं एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने भाजपा पर भगवान के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मलिक का कहना है कि चुनाव के समय भाजपा को राम मंदिर की याद ताजा हो जाती है। आगामी फरवरी महीने में मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होने हैं इसलिए राम मंदिर नामकरण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें