फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस स्कूल से पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने की थी पढ़ाई की शुरुआत वहां बिजली गुल, वजह अजीब

Fri, 20 Apr 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने कभी पढ़ाई का सफर जिस स्कूल से शुरू किया था, वहां कुछ दिनों से बिजली गुल हो गई है। चौंकाने वाला कारण है कि बिल नहीं भरे जाने के चलते बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी वहां की बिजली काट दी है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित स्कूल का नाम मंडपम पंचायत यूनियन मेडिकल स्कूल है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 2 साल से बिजली का बिल नहीं भरा गया था और ये भार करीब 10 हजार रुपये तक पहुंच गया था। पहले ग्राम शिक्षा समिति बिल का भुगतान करती थी, लेकिन बाद में ये अधिकार स्कूल को सौंप दिया गया।

लेकिन कुछ समय बाद ही स्कूल प्रबंधन ने भुगतान करना बंद कर दिया। ग्राम समिति के अध्यक्ष का कहना है कि बिजली कंपनी से बात होने के बाद स्कूल को सिर्फ 5 दिन बिजली दिए जाने पर बातचीत बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें