विश्व बैंक पॉलिसी रिसर्च वर्किंग पेपर में बताया गया है कि साल 2011 से 2019 के बीच भारत में गरीबी की दर 12 फीसदी से अधिक कम हुई है। गरीबी में गिरावट की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों के मुकाबले अधिक कमी आई है।
गरीबी के खिलाफ देश की जंग के बारे में एक अहम जानकारी सामने आई है। विश्व बैंक पॉलिसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में आठ साल में 12.3 फीसदी की गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी तेजी से कम हुई है। यह जानकारी विश्व बैंक पॉलिसी रिसर्च के वर्किंग पेपर में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि भारत ने चरम गरीबी को लगभग समाप्त कर लिया है। इसके साथ ही देश में 40 वर्षों में उपभोग असमानता अपने न्यूनतम स्तर पर है। साल 2011 में गरीबी की दर 22.5 फीसदी थी जो साल 2019 में 10.2 फीसदी पर पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में अधिक कमी दर्ज की गई है।