फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पोस्टर चिपके मिले

Fri, 30 Oct 2020 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

दक्षिण मुंबई की एक व्यस्त सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पोस्टर चिपके हुए पाये गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने हटा दिया। इसको लेकर भाजपा ने ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है और रजा अकादमी को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि भिंडी बाजार क्षेत्र में राहगीरों और मोटर चालकों ने मैक्रों के सैकड़ों पोस्टर चिपके देखे, जो फ्रांस में एक कार्टून विवाद को लेकर मुस्लिम देशों की आलोचना का सामना कर रहे हैं। ये पोस्टर गुरुवार शाम जेजे फ्लाईओवर के नीचे मोहम्मद अली रोड पर चिपकाये गए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति की तस्वीर वाले पोस्टर के ऊपर से वाहन गुजरते दिखे थे। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पायधुनी पुलिस को इस बारे में सूचना मिलने पर पोस्टर हटा दिये गए। हालांकि इस संबंध में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

भाजपा ने की रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की मांग

मुंबई के भिंडी बाजार में सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के पोस्टर लगाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसके लिए रजा अकादमी को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि रजा अकादमी ने यह देशद्रोही कृत्य किया है। आतंकवाद के खिलाफ बोलने वाले व्यक्ति का इस तरह विरोध करने वालों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें