फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Dispute: असम के कई गांवों में लगाए गए अरुणाचल के दावे वाले पोस्टर, जगह खाली करने की चेतावनी; जांच जारी

Sun, 30 Apr 2023 10:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

अधिकारियों ने बताया कि ये पोस्टर अंतरराज्यीय सीमा के दस किलोमीटर के दायरे में स्थित जिले के हेलेम उपमंडल के डफलागढ़, उत्तरी करिबिल, नलिनीबारी और मंगलबरिया में पाए गए।
विज्ञापन
असम के कई सीमावर्ती गांवों में लगे पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सोनितपुर जिले के कुछ गांवों में पोस्टर लगे हुए मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि ये पोस्टर पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश के हैं। यह घटना दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवादों को हल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सफेद कागजों पर छपे इन पोस्टरों के निचले हिस्से में 'एबीपीएफ' लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि ये पोस्टर अंतरराज्यीय सीमा के दस किलोमीटर के दायरे में स्थित जिले के हेलेम उपमंडल के डफलागढ़, उत्तरी करिबिल, नलिनीबारी और मंगलबरिया में पाए गए।

उन्होंने बताया कि उप संभागीय अधिकारी लुकुमोनी बोरा ने हेलेम पुलिस की एक टीम के साथ इलाके का दौरा किया और पोस्टर जब्त किए। पोस्टरों में दावा किया गया था कि जमीन अरुणाचल प्रदेश की है और असम से इसे जल्द से जल्द खाली करने को कहा गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। दोनों राज्य 804 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं और सीमा विवादों को हल करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के उनके समकक्ष पेमा खांडू ने 20 अप्रैल को नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें