इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने भारतीय सेना व देश के लिए जनरल थिमैय्या के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष पदमभूषम केएस थिमैय्या के देश सेवा और उनके सम्मान में सेना के पूर्वी कमान ने शनिवार को स्मारक डाक टिकट जारी किया।
विज्ञापन
कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्वी आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कोलकाता में डाक विभाग और सेना डाक सेवा कोर द्वारा जारी इस डाक टिकट का अनावरण किया।
इस मौके पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, चार और आठ कुमाऊं रेजिमेंट के वर्तमान और पूर्व कमांडिंग अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने भारतीय सेना व देश के लिए जनरल थिमैय्या के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
विज्ञापन
कलिता ने कहा, थिमैय्या मजबूत इरादे वाले एक कुशल सैनिक नेता थे, जो सेना के मूल सिद्धांतों और आदर्शों का पालन करते हुए, सबसे आगे रह कर सेना का नेतृत्व करने में विश्वास करते थे। हम उनकी वीरता की कहानियों को सुनते हुए बड़े हुए हैं।
जनरल थिमैय्या ने मई 1957 से मई 1961 तक सेना प्रमुख के रूप में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। जनरल थिमैय्या का व्यक्तित्व व हर एक सिद्धांत हम सभी के लिए अनुकरणीय है।