सुबह वित्तमंत्री ने देश का आम बजट और रेल बजट पेश किया। बजट में दो अहम फैसले हैं जिनमें पहला आयकर की सीमा बढ़ाना और दूसरा राजनैतिक पार्टियों को 2 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी पर रोक लगाना है। बजट को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ इसे चुनावी बजट बता रहे हैं तो कई लोग बजट को ऐतिहासिक भी बता रहे हैं।
इन फैसलों के अलावा बजट को लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। ऐसे में आपके मन में भी कई सारे सवाल होंगे जिनके जवाब आप वित्त मंत्री से चाह रहे होंगे। इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए वित्त मंत्री शाम 6:30 बजे से जनता से सीधे जुडेंगे और सोशल मीडिया पर सवालों के जवाब देंगे।
कैसे पूछें सवाल ?
वित्त मंत्री अरुण जेटली से ट्विटर पर #AskYourFM का प्रयोग कर अपना सवाल पूछना होगा। जिसके बाद कुछ चुनिंदा सवालों के जवाब वित्त मंत्री देंगे। आपके इस सवाल को वित्त मंत्री तक लेखक चेतन भगत पहुंचाएंगे। जनता के सवालों और वित्त मंत्री के जवाबों का सिलसिले का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जिसे यूट्यूब पर देख पाएंगे। सीधा प्रसारण देखने के लिए यहां क्लिक करें।