फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चुनाव में कांग्रेस की हार से दुखी नाना पटोले, खरगे से की प्रदेशाध्यक्ष पद से मुक्त करने की मांग

Fri, 13 Dec 2024 04:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस ने 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें केवल 16 सीटों पर ही जीत मिली। महाराष्ट्र में कांग्रेस का यह अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन था।
विज्ञापन
नाना पटोले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के कुछ दिन बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें संगठात्मक पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया। सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाना पटोले ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के प्रमुख के पद से मुक्त होना चाहते हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस ने 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें केवल 16 सीटों पर ही जीत मिली। महाराष्ट्र में कांग्रेस का यह अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन था। इस चुनाव में राज्य के कई शीर्ष नेता अपनी विधानसभा सीट बचाने में असफल रहे। कांग्रेस प्रदे श अध्यक्ष नाना पटोले भंडारा जिले के साकोली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की, लेकिन वे केवल 208 मतों से ही विजयी रहे।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें