सैंटा क्लॉज को हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि वह क्रिसमस के दिन को चुपके से आते हैं और चुपचाप गिफ्ट देकर चले जाते हैं। बच्चे ऐसी कहानियों को सच मान लेते हैं, इन्हीं कहानियों को सच मानते हुए एक छोटी बच्ची ने सैंटा क्लॉज को चिठ्ठी लिख दी।
इस बच्ची का नाम योशिका है। इसने सैंटा क्लॉज को चिठ्ठी लिखी और गिफ्ट भी मांगा। मुंबई की इस बच्ची ने पत्र लिखा और पोस्ट ऑफिस पहुंची और इसकी चिठ्ठी को एक पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी ने पढ़ लिया।
बस फिर क्या था, पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी उस चिठ्ठी को पढ़कर इतने भावुक हुए कि वो खुद सेंटा क्लॉज बनकर बच्ची को गिफ्ट देने उसके घर पहुंच गए। इसके बाद गिफ्ट पाकर बच्ची का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।