सात दिवसीय दौरे पर भारत आए पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने तोहफे के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में मशहूर फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी भेंट की।
लाल रंग की रोनाल्डो की इस जर्सी पर उनका ट्रेडमार्क अंक 7 भी छपा हुआ है। मीडिया को दिए बयान में मोदी ने फुटबाल में पुर्तगाल की ताकत और भारत में तेजी से खेल के क्षेत्र में हो रहे विकास के केंद्र से दोनों देशों में खेल के क्षेत्र में अहम साझेदारी हो सकेगी।
वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के फुटबाल क्लबों और संस्थाओं में होने वाली साझेदारी से स्कूली छात्र और कोच एक्सचेंज कर खेल प्रतिभाओं को निखारने के प्रयासों का भी स्वागत किया।