शोरूम सील करते जीसीसी के कर्मचारी
- फोटो : twitter.com/chennaicorp
कोरोना वायरस महामारी को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर चेन्नई नगर निगम ने मंगलवार को टी नगर स्थित एक प्रसिद्ध कपड़े के शोरूम को सील कर दिया। दरअसल, रविवार को कुमारन सिल्क्स शोरूम में काफी भीड़ जुटी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके अलावा यहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन भी नहीं हो रहा था।
ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने दुकान मालिकों और जनता से आग्रह किया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। शोरूम सील करने को लेकर जीसीसी ने एक ट्वीट में कहा, 'टीनगर में स्थित एक दुकान को लॉक और सील कर दिया गया। उन्होंने भीड़ को आने की अनुमति दी और कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। ऐसा करने वाली अन्य दुकानों को भी सील किया जाएगा।'