फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूजा पाल बोलीं- सपा में परिवारवाद हावी, कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही अनदेखी

Tue, 24 Feb 2026 07:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/प्रयागराज।

सार

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
पूजा पाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में बजे 'मुलायम पुत्र ही राज करेगा यूपी के सिंहासन पर' गाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह घटना समाजवादी विचारधारा से भटकाव का संकेत है और इससे स्पष्ट होता है कि सपा में नेतृत्व का आधार योग्यता नहीं, बल्कि परिवार है।  

विज्ञापन


अखिलेश पर निशाना 
पूजा पाल ने कहा कि पार्टी में नेतृत्व का अवसर केवल मुलायम परिवार तक सीमित है। पूजा पाल ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक समाजवादी विचारधारा के लिए काम किया, लेकिन आज उन्हें अपने से काफी कम उम्र के नेता को शीर्ष पद पर बैठते देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल इसलिए है क्योंकि वह व्यक्ति परिवार विशेष से संबंध रखता है। 

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार की सौगात: होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा पाल ने अखिलेश यादव के रामभद्राचार्य को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य एक सम्मानित संत और तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर हैं, ऐसे में उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी उचित नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें