Polling for Guwahati Municipal Corporation
- फोटो : ANI
असम में गुवाहाटी नगर निगम (GMC) चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक शुरुआती दो घंटों में 12 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था। नौ साल बाद नगर निगम चुनाव हो रहे हैं।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह से मतदान की रफ्तार तेज थी। मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतार लगाकर खड़े नजर आए।