फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: लोगों को नहीं रही फ्रीडम 251 फोन पाने की उम्मीद

Sun, 03 Jul 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी साल फरवरी में जब दुनिया में पहली बार सबसे सस्ता ऐतिहासिक स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च किया गया तो सबके सपनों को पंख लग गए लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी में ही कलह हो गई है जिसके चलते इसकी डिलीवरी में अभी यह फोन ग्राहकों से दूर ही है।
विज्ञापन


इस खबर पर अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा एक पोल कराया गया जिसमें पाठकों ने वोट के जरिए अपनी राय दर्ज कराई। पाठकों के समक्ष तीन विकल्प रखे गए थे।

पोल में सवाल पूछा गया था कि 'क्या 251 रुपये में सबसे सस्ते स्मार्टफोन का वादा कभी पूरा हो पाएगा?' इस सवाल के लिए रखे गए तीन विकल्पों में पहला विकल्प था ' हां, जरूर पूरा होगा', दूसरा था 'इस बात की संभावना कम ही है' और तीसरे विकल्प था 'कह नहीं सकते'।
विज्ञापन

ये रहे पोल के परिणाम

इस पोल में 2,824 लोगों ने हिस्सा लिया। पोल के पहले विकल्प यानी जिन्हें इस बात की उम्मीद है कि फोन का वादा पूरा हो पाएगा ऐसा मानने वालों में 20.61% लोग हैं वहीं 66.96% पाठकों की राय है कि इस बात की संभावना कम है कि फोन का वादा पूरा हो पाएगा। 12.43% पाठकों की राय है कि अभी कुछ कह नहीं सकते।



गौरतलब है कि स्मार्टफोन की दुनिया में पहली बार सबसे सस्ता ऐतिहासिक स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत महज 251 रुपए रखी गई थी।  इस फोन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया योजनाओं के तहत भारत में पेश किया गया था। फ्रीडम 251 नोएडा स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स कंपनी ने बनाया है।

इससे पहले  इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि फोन की डिलीवरी 30 जून से शुरू हो जाएगी लेकिन अब तक यह शुरू नहीं हो चुका है। अब खबर आ रही है कि यह फोन 7 जुलाई से डिलीवर होना शुरू होगा और फिलहाल 2 लाख लोगों तक पहुंचेगा।

बता दें कि 251 रुपए का फोन लाँच करने के बाद से ही इस फोन की निर्माता कंपनी विवादों में थी। यह कंपनी खुफिया विभाग के रडार पर भी थी और इसके कागजातों की जांच भी की गई थी।

Published By Rahul Sankrityayan
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें