फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे, सेवा तीर्थ में नीतियों की समीक्षा होगी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय राज्य मंत्रियों से 11 साल बाद सीधा संवाद करेंगे। पीएम मोदी के कार्यालय- सेवा तीर्थ में सामाजिक न्याय, कृषि और जनकल्याण मंत्रालयों से जुड़ी प्रस्तुति भी दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्रिमंडल विस्तार पर जारी चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेवा तीर्थ में अपने राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले मंत्रियों से सीधे रूबरू होंगे। इस बैठक में सामाजिक न्याय, कृषि और जनकल्याण क्षेत्र की नीतियों की समीक्षा के साथ इनसे जुड़ी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बैठक में स्वास्थ्य और आयुष विभाग के साथ खेल मंत्रालय पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


12 साल में दूसरा मौका, प्रधानमंत्री और जूनियर मंत्रियों का सीधा संवाद
करीब 12 साल के कार्यकाल में यह दूसरा मौका होगा जब प्रधानमंत्री अपने जूनियर मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक के बाद पीएम चुनिंदा राज्य मंत्रियों से अलग से भी बात कर सकते हैं। इससे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के नौ महीने बाद मोदी मार्च 2015 में राज्य मंत्रियों की टीम के साथ बैठक की थी। उस बैठक में सरकार की नीतियों पर चर्चा करने के साथ राज्य मंत्रियों को जनता से सीधे फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए थे। 

मंत्रियों को मिलेगा बात रखने का मौका
मोदी सरकार में 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक कामकाज, वर्तमान और भावी नीतियों, उपलब्धियों पर प्रस्तुति के बाद संबंधित मंत्रालय के राज्य मंत्रियों को भी तीन-तीन मिनट तक अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


विस्तार की चर्चाओं के बीच बैठक
बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें तेज हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ब्रिक्स की बैठक के बाद और 17 सितंबर को अपने जन्म दिन से शुरू हो रहे भाजपा के एक महीने के देशव्यापी जनसंपर्क अभियान के बीच अपनी टीम को नया लुक दे सकते हैं। विस्तार की चर्चाओं के कारण इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें