प्रियंका को पंजाब की बहू बताकर चन्नी रोड शो के दौरान इतना उत्साहित हो गए कि उन्होंने एक विवाद खड़ा करने वाला बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब, पंजाबियों का है इसलिए यूपी और बिहार के भईया को पंजाब में फटकने नहीं देना है।
राहुल गांधी के माता-पिता पर सवाल करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अब उनकी बहन प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। सरमा ने प्रियंका पर यह हमला पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी बिहार के भईया को फटकने मत देना' वाले बयान में संलिप्तता को लेकर किया है। दरअसल, पंजाब के रूपनगर के चुनावी रैली में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान और इस बयान पर प्रियंका की मुस्कुराहट के बाद से ही सियासी घमासान छिड़ गया है। इसबार हिमंता ने राहुल का हवाला देकर प्रियंका पर हमला किया है।
विज्ञापन
टुकड़े-टुकड़े की राजनीति कर रहीं प्रियंका: हिमंता
असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उस दिन जब राहुल गांधी उत्तर पूर्व की अनदेखी करते हुए हमें विविधता और 'भारत की भावना' पर उपदेश दे रहे थे तब उनकी बहन प्रियंका गांधी पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को खुश करने के लिए उनके द्वारा बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ दिए बयान पर समर्थन करती भी दिखीं। यहां तक कि प्रियंका ने नारे लगाने में में भी साथ दिया। यहां से हमें पाखंड और टुकड़े-टुकड़े की राजनीति देखने को मिलती है।
क्या है मामला
चरणजीत सिंह चन्नी के साथ प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं। रैली के बाद वे मंच तक आईं। हाथों में माइक लेकर अपनी बातें शुरू कीं। प्रियंका उत्साहित होते हुए बोलीं- समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें नहीं कहनी चाहिए। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। फिर बोलीं- पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।
विज्ञापन
बस प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी और जोश में आ गए और अपने हाथ में माइक लेकर जोरदार आवाज में बोले- प्रियंका पजाबियों की बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इतना कहते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगने लगते हैं। प्रियंका मुस्कुराती रहती हैं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं