बैंकों के 9000 करोड़ के डिफाल्टर केवल शराब कारोबारी माल्या नहीं ही, कई बड़े नेता भी हैं।
इंडियन एक्सप्रेस ने क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो लिमिटेड (सिबिल) और बैंकों के 'विलफुल डिफॉल्टर्स' की लिस्ट की जांच के बाद दावा किया है कि अलग-अलग दलों के कम से कम पांच राजनीतिज्ञ ऐसे हैं, जो उन कंपनियों में निदेशक हैं, जिन्होंने बैंकों से लगभग 900 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बैंको से कर्ज लेकर वापस न करने वालों नेताओं में जेबी डायमंड्स के जयराज सुरानी शीर्ष पर हैं। सुरानी गुजरात में भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का करीबी माना जाता है।
सिबिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरानी पर तीन बैंकों का 466 करोड़ रुपए कर्ज है। 2007 के गुजरात विधानसभा चुनावों में सुरानी ने पटेल की पार्टी गुजरात परिवर्तन पार्टी के लिए प्रचार भी किया था। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए।