फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत से पहले जश्न में डूबी भाजपा, शाह पर फूलों की बारिश

Sat, 03 Mar 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तीन राज्यों के चुनावी नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। त्रिपुरा में भाजपा एतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। भजपा 29 सीटों पर और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) 16 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा 4 सीटों पर आगे चल रही है।

इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बीजेपी के हेडक्वार्टर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शाह ने अपनी कार से ही कार्यकर्ताओं को शुक्रिया अदा करते हुए विक्ट्री साइन भी दिखाया।
विज्ञापन

2 of 4
वहीं त्रिपुरा में जीत से पहले उत्साहित भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी राम माधव और स्टेट प्रेसिडेंट विप्लव कुमार देब ने अगरतला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन

3 of 4
त्रिपुरा में पार्टी की जीत से पहले केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नाच गाना  किया। यहां ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

4 of 4
dd
त्रिपुरा के अगरतला में चुनाव के शुरूआती रुझान देखकर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए। यहां पार्टी की तरफ से आक्रमक प्रचार किया गया था। पार्टी के कार्यकर्ता नाचने गाने और एक दूसरे के साथ होली खेलने में जुट गए हैं। 
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें