फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निजता' है मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जानिए आए कैसे रिएक्शंस

Thu, 24 Aug 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से राइट टू प्राइवेसी पर बड़ा फैसला आने के बाद इसे मोदी सरकार को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से पहले भी इसे मौलिक अधिकार मानने से इनकार किया गया था, लेकिन कोर्ट ने सरकार की इस बात को नकार दिया है। कोर्ट के इसे फैसले के बाद सोशल मीडिया पर दिग्गज नेताओं के रिएक्शन आने लगे हैं। जानें किसने क्या कहा?
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि इस फैसले का स्वागत करते हैं. अब आधार पर फैसले का इंतजार है।

कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि निजता को मौलिक अधिकार करार दिया जाना लोकतंत्र की जीत है। खुशी है उनकी हार हुई है, जो लोगों की निजता में घुसने की लगातार कोशिश कर रहे थे। उम्मीद है कि लोगों को केंद्र का विरोध भी याद रहे जो उन्होंने राइट टू प्राइवेसी के खिलाफ किया था।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मेरे पास निजता का अधिकार है और ये मेरा मौलिक अधिकार है।

सीता राम येचुरी ने कहा कि उन सभी को शुभकामनाएं जो निजता के मौलिक अधिकार करार दिए जाने की लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका के बीच ये फैसला दूरगामी साबित होगा। आधार के डाटा लीक होने का मुद्दा उठाते हुए येचुरी ने कहा कि हम इसका शुरू से विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के पी. चिदंबरम ने बड़े फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि निजता एक मौलिक अधिकार है, जो आजादी हमें 1947 में मिली थी, वो इस फैसले से और भी वृहद हुई है।
विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि स्वतंत्रता के मद्देनजर ये एक बड़ी जीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें