फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के स्थापना दिवस और राहुल की विदेश यात्रा पर सियासी घमासान, सोशल मीडिया में भी बाढ़

Mon, 28 Dec 2020 03:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस से एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। पार्टी ने कहा है कि वे व्यक्तिगत यात्रा पर रवाना हुए हैं। लेकिन राहुल की इस यात्रा ने उनके विरोधियों को हमला बोलने का अवसर दे दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग राहुल को निशाने पर ले रहे हैं। 

विज्ञापन


आलोचकों का कहना है कि राहुल ऐसे अहम समय पर विदेश दौरे पर गए हैं, जिस समय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन जारी है और कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने के लिए आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस नेता ने अगर किसानों को समर्थन दिया है, तो उन्हें भारत में रहकर उनके लिए आवाज उठानी चाहिए थी ना कि विदेश दौरे पर रवाना होना चाहिए। 


गिरिराज ने कहा- भारत में राहुल की छुट्टियां खत्म हुई
राहुल के विदेश यात्रा पर रवाना होने को लेकर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने उनपर तंज कसा है। सिंह का कहना है कि राहुल की भारत में छुट्टियां खत्म हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।'  
विज्ञापन


शिवराज ने कसा तंज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए!!' 

सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ इस तरह व्यक्त की प्रतिक्रिया...

एक ट्विटर यूजर ने राहुल के विदेश दौरे को लेकर तंज कसते हुए लिखा, 'राहुल गांधी न्यू ईयर मिलन समारोह के लिए मिलान रवाना हो गए हैं।'
 

कुछ लोगों ने राहुल पर किसानों को भड़काने का आरोप भी लगाया। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'किसानों को उकसाने के बाद, राहुल गांधी साल के अंत में छुट्टियों की यात्रा पर इटली रवाना हुए। निश्चित रूप से वह इटली में बसे पंजाबी किसानों से मिलेंगे।'
 
 
विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने राहुल पर तंज कसते हुए लिखा, 'राहुल गांधी आप कहां पहुंचे हैं? इटली? .. मैं आपकी प्रतिबद्धता से प्यार करता हूं ... आप खुशी के साथ काम का संतुलन साधने का एक आदर्श उदाहरण हैं .... आशा है कि पूरे भारतीय इसे देख रहे हैं।'
 

वहीं, कुछ यूजर्स ने राहुल गांधी को समर्थन भी दिया। ऐसे ही एक यूजर ने ट्वीट किया, 'यह मत भूलिए कि राहुल गांधी की एक 96 वर्षीय नानी हैं, जो इटली में रहती हैं। त्योहार के समय में हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताएं ताकि वे अकेले महसूस न कर सकें।
 

एक यूजर ने लिखा, 'किसान आंदोलन और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनावों के बीच राहुल गांधी इटली रवाना हो गए।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें