जेन जी के लिए भाजपा की सियासी रणनीति (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
एक दशक से नकदी योजना के केंद्र में रही महिलाओं के बाद अब युवाओं को लुभाने की तैयारी हो रही है। जेन जी आंदोलन के प्रभाव से चौकन्ने सियासी दल अब करीब एक चौथाई आबादी को लुभाने के लिए नकदी योजनाओं का लाभ देने पर विचार कर रहे हैं। भाजपा ने चुनावी राज्यों को महिलाओं के साथ युवाओं को भी नकदी योजनाओं के केंद्र में रखने के लिए रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता का वैकल्पिक मॉडल तैयार करने का निर्देश दिया है।
दरअसल चुनावी राज्यों में 18 से 29 साल के आयुवर्ग के मतदाताओं की हिस्सेदारी 20 फीसदी से ज्यादा है। यूपी में 20 फीसदी, उत्तराखंड में 17.5 फीसदी, गोवा में 17 फीसदी, मणिपुर में 22 फीसदी और पंजाब में 21 फीसदी युवा मतदाता हैं, ऐसे में सभी दल इस वर्ग को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
युवाओं पर कैसे बरसेगा धन
भाजपा पहले से जारी बेरोजगारी भत्ते व अन्य योजनाओं की राशि बढ़ाने, शिक्षा ऋण आसान बनाने, कोचिंग की निशुक्ल सुविधा शुरू करने वाली है।
- चुनावी राज्यों को साल के अंत तक खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के लिए युद्धस्तर पर भर्ती अभियान को अंतिम रूप देने का भी निर्देश दिया।
- पंजाब की आप सरकार भी स्टार्टअप के लिए कम ब्याज पर ऋण, ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने जैसे कदम उठाने की तैयारी कर रही है।