फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'सतर्कता के साथ काम कर रही पुलिस, जल्द सामने आएगा सच', सैफ अली खान मामले पर बोले आशीष शेलार

Sat, 18 Jan 2025 03:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले की जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है और सच बहुत जल्द सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन
भाजपा नेता आशीष शेलार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने शनिवार को मुंबई पुलिस की सराहना की और कहा कि वह जड़ों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और बहुत जल्द सच्चाई सामने आएगी। मीडिया से बात करते हुए शेलार ने कहा, 'आज भी मुंबई दुनिया के सबसे सुरक्षित महानगरों में से एक है।'

विज्ञापन


'भविष्य में भी सुरक्षा रहना चाहिए बांद्रा'
उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस का इतिहास तारीफ के काबिल है। बांद्रा अतीत में सुरक्षित था और आज भी सुरक्षित है और भविष्य में यह ऐसे ही सुरक्षित रहना चाहिए। इसके लिए मुंबई पुलिस को लगातार अपना काम करते रहना चाहिए।' 

'दोषी को पकड़ना होनी चाहिए पुलिस की प्राथमिकता'
उन्होंने आगे कहा, 'पुलिस सतर्कता के साथ इस मामले में काम कर रही है। उसकी टीम इस मुद्दे की जड़ों को तलाश रही है और सच जल्द ही सामने आएगा। दोषी को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बात मैंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बता दी है।' 
विज्ञापन


पांच-छह घंटे तक चली सैफ अली खान की सर्जरी 
भाजपा नेता ने उम्मीद जताई कि सैफ अली खान जल्द स्वस्थ होंगे। मंत्री ने कहा,'मैं परसों उनसे मिला था। हमले के बाद उनकी सर्जरी पांच-छह घंटे तक चली। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे और पूरी तरह स्वस्थ होकर बाहर आ जाएंगे।' गुरुवार की सुबह यह घटना उस समय हुई, जब एक शख्स का कथित तौर पर अभिनेता की नौकरानी से झगड़ा हुआ। इसी दौरान अभिनेता पर भी हमला हुई और उनके रीढ़ की हड्डी में चाकू के घाव थे।

आईसीयू से सामान्य कक्ष में स्थानांतरित किए गए सैफ
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सैफ अली खान के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कक्ष में स्थानांतरित किया गया है। उनके स्वास्थ्य की करीब से निगरानी कर रहे चिकित्सा कर्मचारियों ने बताया कि उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई, जिसमें एक ढाई इंच के ब्लेड को निकालना भी शामिल था।

हमलावर का पता लगाने के लिए 20 टीमों का गठन
फिलहाल मुंबई पुलिस ने हमलावर का पता लगाने के लिए 20 टीमों का गठन किया है। इसके अलावा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और 30 से अधिक लोगों से पूछताछ कर रही है। इनमें उनके कर्मचारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें