फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IB officer: पूर्व आईबी अधिकारी की मौत में पुलिस को हत्या का शक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 07 Nov 2022 06:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मैसूरु।

सार

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि सोची-समझी हरकत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त आईबी अधिकारी की मौत की जांच में रविवार को तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में हत्या का संदेह जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 83 वर्षीय आरएस कुलकर्णी की मौत में हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को मैसूर विश्वविद्यालय के पास गंगोत्री परिसर में कुलकर्णी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि सोची-समझी हरकत है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुलकर्णी सड़क के किनारे खड़े हैं। तभी एक बिना नंबर प्लेट वाली कार आई और पीछे से टक्कर मारकर भाग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें