फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के सूरत में छह बड़े बक्सों में एम्बुलेंस से मिले 25 करोड़, फिर सामने आई ये सच्चाई

Fri, 30 Sep 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, सूरत

सार

एसपी ग्रामीण हितेश जोयसर ने जानकारी दी कि नोटों को गौर से देखने पर पता चला कि रिजर्व बैंक की जगह रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था।
विज्ञापन
बक्सों में भरे नकली नोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने करोड़ों की संख्या में नकली नोट बरामद किए हैं। जिसकी जानकारी एसपी हितेश जोयसर ने दी। उन्होंने कहा कि सूरत की कामरेज पुलिस ने सूचना के आधार पर अहमदाबाद-मुंबई रोड पर एक एम्बुलेंस को रोका। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस की तलाशी ली, वाहन की जांच करने पर 25.80 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नकली नोटों के 1290 पैकेट मिले जो छह बक्सों में थे। पुलिस ने चालक से पूछताछ की और नोटों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन




एसपी ग्रामीण हितेश जोयसर ने आगे जानकारी दी कि नोटों को गौर से देखने पर पता चला कि रिजर्व बैंक की जगह रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। वहीं बैंक अधिकारियों और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में मिले 1.24 करोड़ रुपये
हैदराबाद में कमिश्नर टास्क फोर्स ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास से 1.24 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके चाचा ने उसे चार अन्य लोगों के बीच नकदी देने के लिए कहा था। वहीं व्यक्ति नकदी के लिए उचित दस्तावेज पेश करने में विफल रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें