फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: सरस्वती की खौफनाक हत्या पर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा; पड़ोसी बोले- हत्यारे से भी आ रही थी बदबू

Thu, 08 Jun 2023 04:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया था। जहां अदालत ने आरोपी  को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
मुंबई लिव इन मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के ठाणे मीरा इलाके में एक 32 वर्षीय महिला की उसके 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया गया है। डीसीपी जयंत बाजबले ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बर्तन और बाल्टियों में भर कर रखे थे शरीर के टुकड़े
डीसीपी जयंत बाजबले ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस को फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत मिली थी। इसके बाद जब पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो सूचना की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि कि मनोज और सरस्वती यहां लिव-इन में रहते थे। पुलिस टीम जब जांच के लिए फ्लैट पहुंची तो मृतका के शरीर के टुकड़े बर्तन और बाल्टियों में पाए गए। आरोपी का नाम मनोज साने है, उसे कल रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। डीसीपी ने बताया कि मृतका के शरीर के टुकड़ों को विश्लेषण के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आगे की जांच की जा रही है। यह भी पता चला है कि मनोज ने पेड़ काटने का कटर खरीदा था, जिससे वह महिला के टुकड़े करता था और फिर वह उन्हें कूकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था।


पड़ोसी बोले- फ्लैट से आ रही थी मरे चूहे की तरह दुर्गंध
इस हत्याकांड को लेकर आरोपी मनोज साने के पड़ोसियों तक को कोई अंदाजा नहीं था। जब फ्लैट के दुर्गंध आने लगी तब उनको पता चला। आरोपी के एक पड़ोसी ने बताया कि दोनों वे कभी किसी त्योहार पर बाहर नहीं आते थे। मुझे तो उसका नाम भी नहीं पता था। हमें सोमवार से फ्लैट से चूहे के मरने जैसी बदबू आ रही थी। इसके बाद मैं बुधवार को जब उनके घर गया तो उन्होंने घर नहीं खोला, हालांकि बाद में रूम फ्रेशनर डाल दिया। बाद में उसे बैग लेकर बाहर निकलते हुए देखा। तब उसके शरीर से भी वैसी ही बदबू आ रही थी। इसके बाद हमे हमें शक हुआ। उन्होंने कहा कि फ्लैट में ऐसा कुछ होगा हमने सोचा भी नहीं था। हमने ऐसी चीजें केवल टीवी पर देखी थीं। 
विज्ञापन

 

ऐसे किए सबूत नष्ट
वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि मनोज को पहले कभी कुत्तों के साथ नहीं देखा था। जबकि कुछ दिनों से वो कुत्तों को रोजाना कुछ न कुछ खिलाता हुआ दिखता था। पुलिस बयान से अंदाजा लगा रही है कि आरोपी ने जरूर शव के टुकड़ों को कुत्तों को खिलाया होगा। वहीं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने कुछ टुकड़ों को फ्लश भी किया होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, युवती के हत्या दो से तीन दिन पहले की गई है। इस बीच वह करीब सात से आठ टुकड़े कुकर में उबाल चुका। जबकि पुलिस को एक कटा पैर और 13 शव के टुकड़े मिले हैं। 

16 जून तक पुलिस हिरासत में आरोपी
पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया था। जहां अदालत ने आरोपी  को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट से पुलिस थाने ले जाया गया। 

महिला आयोग ने लिया संज्ञान
इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड का राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल के दिनों में इस तरह के मामले बढ़े हैं। हमने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है और मामले की जांच के लिए डीजी को पत्र लिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें