फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उच्चतम न्यायालय से कहा- गौरी लंकेश और कलबुर्गी हत्या के बीच है संबंध

Tue, 11 Dec 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि पत्रकार गौरी लंकेश और तर्कवादी एमएम कलबुर्गी की हत्या के मामलों के बीच कुछ तो संबंध प्रतीत होता है।

विज्ञापन


राज्य की पुलिस ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि कलबुर्गी की हत्या मामले में वह तीन महीने के भीतर आरोप पत्र पेश करेगी।

न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ वर्ष 2015 में धारवाड़ में हुई तर्कवादी एवं विद्वान कलबुर्गी की हत्या से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही है।

इससे पहले 26 नवंबर को शीर्ष अदालत ने कर्नाटक सरकार की खिंचाई की थी और कहा था कि वह जांच में कुछ नहीं, बस, दिखावा कर रही है। साथ ही न्यायालय ने संकेत दिया था कि वह मामले को बंबई उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें