पुलिस ने शराब की 242 बोतलें जब्त की
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के नागयालंका गांव में पुलिस ने गुरुवार को एक वाहन में अवैध रूप से तेलंगाना ले जाई जा रही शराब की 242 बोतलें जब्त की। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार 230 क्वार्टर, 12 फुल बोतलें, 1500 रुपये नकद और कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।