फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCP Women Workers Assaulted: पुणे में एनसीपी महिला कार्यकर्ता से मारपीट, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सार

पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सोमवार शाम एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान बाल गंधर्व सभागार में राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से हमला किया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने मंगलवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किए जाने के बाद तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सोमवार शाम एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान बाल गंधर्व सभागार में राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से हमला किया। यह 'अमित शाह एंड द मार्च ऑफ बीजेपी' नामक पुस्तक के मराठी संस्करण का विमोचन कार्यक्रम था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें