फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में पुलिस ने दर्ज की आकस्मिक मौत की रिपोर्ट, एजेंसियों ने शुरू की जांच

Fri, 13 Jun 2025 08:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में स्थानीय पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस हादसे के बा रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है और फॉरेंसिक टीमें मौके से डीएनए के साथ-साथ अन्य साक्ष्य जुटा रहीं है।
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए बड़े विमान हादसे में 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। अब अहमदाबाद पुलिस ने इस हादसे में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और कई एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अहमदाबाद विमान हादसे में क्या हुआ?
लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट - बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से दोपहर में उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह विमान मेघाणी नगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। जहां हादसा हुआ वो बीजे मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमबीबीएस छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों के आवासीय क्वार्टर हैं। हादसे में इन क्वार्टरों में रहने वाले कई डॉक्टर और छात्र भी मारे गए।

यह भी पढ़ें - Air India Crash: 'टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन...', विमान हादसे के एक दिन बाद बोले टाटा समूह के मुखिया
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट में क्या कहा गया?
मेघाणी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 1:44 बजे पुलिस को हादसे और आग लगने की जानकारी मिली। जब दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, तो पता चला कि अधिकतर यात्री और चालक दल के सदस्य जलकर मौत के शिकार हो गए। सभी शवों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

कौन-कौन कर रहा है जांच?
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की टीमों ने भी शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक, ये टीमें किसी संभावित आतंकी या सुरक्षा खतरे के एंगल से भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - DGCA: एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े के विमानों की होगी सुरक्षा जांच, विमानन नियामक ने दिया आदेश

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, फॉरेंसिक टीम को जिम्मेदारी
मामले में डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ध्रुमित गांधी ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया गया है। अब यह स्थान फॉरेंसिक विशेषज्ञों और नागर विमानन अधिकारियों को सौंप दिया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें