फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandalwood Drug Case: बंगलूरू ड्रग मामला: 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे रागिनी द्विवेदी समेत चार आरोपी

Sat, 12 Sep 2020 11:35 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
विज्ञापन
बंगलूरु ड्रग केस
विज्ञापन

बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा की हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। संयुक्त सीपी-अपराध शाखा के संदीप पाटिल ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा संदीप पाटिल ने बताया कि ड्रग मामले में एक और आरोपी वैभव जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले चार सितंबर को सीसीबी ने रागिनी द्विवेदी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले सीसीबी ने रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी।

सीसीबी टीम सुबह छह बजे रागिनी के घर पहुंची और तलाशी के बाद दोपहर में उन्हें दफ्तर लाकर घंटों पूछताछ की थी। बता दें कि द्विवेदी का जन्म बंगलूरू में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें