पुलिस ने ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट चीनी नागरिक चला रहे थे, जो फरार हैं। इन लोगों ने देशभर में करीब 20 हजार लोगों से निवेश पर भारी भरकम रिटर्न देने का वादा कर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया, चीनी नागरिकों के साथ मिलकर तीनों ने 90 दिनों में जमा पर 4.5 गुना रिटर्न देकर लोगों से ठगी की। एक जमाकर्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर हरियाणा और दिल्ली से भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, चीनी नागरिकों में से एक ने भारत छोड़ दिया और वापस नहीं आया जबकि दूसरा भारत कभी नहीं आया था। उन्होंने तीनों के साथ मिलकर एक एप लॉन्च किया था और इसके जरिये लोगों को धोखा देता था। उन्होंने बताया कि बाद में एप को बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि जमाकर्ताओं द्वारा भुगतान किए गए पैसे को आरोपियों की फर्जी कंपनियों के बैंक खातों में जमा किया गया था।