ग्रामीणों पर लाठीचार्ज के बाद बयान देते एएसपी।
- फोटो : ANI
ओडिशा में जगतसिंहपुर के एक गांव में पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया है। बताया जा रहा है कि गांव के लोग इस्पात संयंत्र लगाने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जगतसिंहपुर के एएसपी उमेश पांडा ने बताया कि शुक्रवार को करीब 11 बजे गांवों के लोग रैली करने के लिए आए थे। उनको इजाजत नहीं थी। पुलिस ने उन्हें मना किया और उन्होंने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर उन्हें हटाया। जो घायल हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।