आवेदन फॉर्म भरने गए युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म भरने गए युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के बेरहमपोर स्टेडियम की है, जहां युवाओं की बेरहमी से पिटाई की गई। खबरों के मुकाबिक आवेदन फॉर्म भरने गए युवाओं पर पंक्ति में नहीं खड़े होने का आरोप है।