फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Woman Molestation: बंगलूरू के मॉल में महिला का यौन उत्पीड़न, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Mon, 29 Dec 2025 01:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक के बंगलूरू में क्रिसमस के मौके पर मॉल में  एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय फूड डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बंगलूरू में क्रिसमस समारोह में मॉल में एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मॉल में क्रिसमस के मौके पर  एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 27 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज चंद असम का रहने वाला है और एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा के लिए काम करता था।

यह भी पढ़ें- Supreme Court: अरावली खनन मामले में पिछले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

नशे में धुत था आरोपी

पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति और बच्चे के साथ 25 दिसंबर को मॉल गई थी। मॉल में काफी भीड़ थी क्योंकि लोग क्रिसमस मनाने आए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मॉल के अंदर एक बड़े क्रिसमस ट्री के पास खड़ी थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर उसे गलत तरीके से छुआ और भाग गया। उन्होंने तुरंत अपने पति को सतर्क किया और उत्सवों के दौरान सुरक्षा के हिस्से के रूप में वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंBengaluru: बंगलूरू-महाराष्ट्र में मेफेड्रोन ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई, चार गिरफ्तार; 4.2 किग्रा ड्रग्स जब्त

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें