पुलिस ने गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सलीम फ्रूट को एनआईए जांच से बचाने का झांसा देकर 50 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल देवराज सिंह, जफर उस्मानी और पवन दुरिजेजा के रूप में हुई है।