फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पुलिस ने चार किन्नरों को दी सबरीमाला मंदिर में पूजा करने की इजाजत, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 18 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर - फोटो : PTI

सबरीमाला मंदिर में भगवान अय्यपा की पूजा के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को चार किन्नरों को मंजूरी दे दी है। चार में से एक किन्नर अनन्या ने बताया कि पुलिस प्रशासन से मंदिर जाने और पूजा करने को मंजूरी दिए जाने पर चारों ही काफी खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं। वह जल्द ही सबरीमाला के लिए प्रस्थान करेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इस दौरान पर पुरुषों के पोशाक पहनने के बजाये साड़ी में ही मंदिर जाएंगी।






इससे पहले रविवार को पुलिस ने सबरीमाला मंदिर से करीब 60 किमी पहले कानूनी अड़चनों की बात कहकर वापस लौटा दिया था। इसके बाद इन्होंने राज्य के डीजीपी ए हेमचंद्रन, केरल हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त प्रर्यवेक्षक समिति और पुलिस महानिदेशक मनोज से मुलाकात कर अपनी बात रखी। डीजीपी ने कहा कि चारों ही ट्रांसजेंडरों ने उनसे व अन्य पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी। 


‘जहां तक मैं समझता हूं सबरीमाला में ट्रांसजेंडरों को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, केवल सुरक्षा ही चिंता का विषय है। उन्हें उचित समय पर मंदिर जाना चाहिए। किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। वहां ड्यूटी में मौजूद पुलिस वालों को भय था कि ट्रांसजेंडरों को कहीं किशोरी न समझ लिया जाए।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next