फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brainly: पोलैंड की एजुकेशन-टेक कंपनी ब्रेनली ने भारत में लगभग सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Mon, 07 Nov 2022 12:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

ब्रेनली के प्रभावित कर्मचारियों ने अपने दर्द साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। एक प्रभावित कर्मचारी ने कहा कि "छंटनी दुखद है, लेकिन इससे भी बुरी बात यह है कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। सीईओ वीडियो कॉल पर आते हैं और भारत में अपने फर्म को बंद की घोषणा करते हैं और दो मिनट के भीतर सबकुछ निष्क्रिय हो जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एजुकेशन-टेक फर्म ब्रेनली (Brainly) ने अपनी भारतीय टीम के लगभग सभी टीम सदस्यों सहित वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों के एक बड़े हिस्से को नौकरी से निकाल दिया है। लगभग पूरी भारत टीम को 28 अक्तूबर को एक गूगल मीट (वीडियो प्लेटफॉर्म) कॉल पर निकाल दिया गया था। प्रभावित लोगों में कम से कम 50 फीसदी महिलाएं थीं। ब्रेनली ने रविवार को कहा कि कंपनी अपनी भुगतान योजनाओं और उत्पादों को विकसित करने पर केंद्रित "कुछ भूमिकाओं को बनाए रखने में सक्षम" नहीं थी।

विज्ञापन


ब्रेनली के प्रभावित कर्मचारियों ने अपने दर्द साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। एक प्रभावित कर्मचारी ने कहा कि "छंटनी दुखद है, लेकिन इससे भी बुरी बात यह है कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। सीईओ वीडियो कॉल पर आते हैं और भारत में अपने फर्म को बंद की घोषणा करते हैं और दो मिनट के भीतर सबकुछ निष्क्रिय हो जाता है। ईमेल बंद हो जाते हैं, लैपटॉप डिस्कनेक्ट हो जाते हैं। हर कोई हैरान था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉरपोरेट चैट इंडिया ने अपने अकाउंट से एक प्रभावित कर्मचारी का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया। कॉरपोरेट चैट इंडिया अकाउंट ने पोस्ट किया, "ब्रेनली-इंडिया टीम ( जिसने 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 12,29 अरब रुपये से अधिक का कारोबार किया है) में चौंकाने वाली छंटनी। कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि उन्होंने हाल ही में Brainly.in की रणनीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि "दुर्भाग्य से, हम अपनी भुगतान योजनाओं और उत्पादों को विकसित करने पर केंद्रित कुछ भूमिकाओं को बनाए रखने में सक्षम नहीं थे। इस जानकारी के सार्वजनिक होने से पहले, हमने उन सभी 25 लोगों को प्रस्थान पैकेज (departure packages) की पेशकश की थी, जिनकी भूमिका इन परिवर्तनों से प्रभावित होने वाली थी।" उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के शेष सदस्य अब नए लक्ष्यों पर काम करेंगे, भारत में और विकास का समर्थन करेंगे। 

प्रवक्ता ने कहा कि हम हर कर्मचारी के योगदान को बहुत महत्व देते हैं और हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रभावित लोगों को सुचारू रूप से परिवर्तन करने में हर संभव मदद मिले। इन परिवर्तनों से कोई अन्य मंच प्रभावित नहीं हुआ है। पोलैंड स्थित एजुकेशन-टेक प्लेटफॉर्म ब्रेनली का दावा है कि उससे 5.5 करोड़ से अधिक भारतीय उपयोगकर्ता छात्र, अभिभावक और शिक्षक जुड़े हुए हैं, जो संदेह निवारण कक्षाओं के माध्यम से सीखने में तेजी लाने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर भरोसा करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम में लगभग 35 लोग थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं, जिनमें से ज्यादातर बेंगलुरु स्थित यूबी सिटी कार्यालय से बाहर काम कर रही थीं।

ब्रेनली प्लेटफॉर्म के बड़े समुदाय अमेरिका, रूस, इंडोनेशिया, ब्राजील और लैटिन अमेरिका में फैले हुए हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि "हमारी तत्काल प्राथमिकताएं शिक्षार्थियों के समुदाय को विकसित करना और उपयोगकर्ताओं के अनुभव पर ध्यान केंद्रित करना है। अभी ब्रेनली अपने उपयोगकर्ताओं के लिए पेड प्रीमियम प्लान पेश नहीं करेगा और इसका पूरा समुदाय ब्रेनली का मुफ्त में उपयोग करना जारी रखेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें