पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान की फौज को वहां से हटाने की मांग भी की।
प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन को देखते हुए तुरंत वहां पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों में तीखी नोंक-झोक होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया।
We want freedom, Pakistan should withdraw its forces from Kashmir at once, we can't take it anymore: PoK protester pic.twitter.com/5CfYXxiKZb
— ANI (@ANI_news) October 27, 2016
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे आजादी चाहते हैं। वे पाकिस्तान फौज को वहां से हटाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है। नवाज शरीफ दुनिया में जहां जाते हैं, राहिल शरीफ का साया उनके साथ रहता है।
Pakistan apne ko to sambhal nahi pa raha,Nawaz Sharif duniya ke jis kone mein jaata hai, Raheel Sharif ka saya saath hota hai: PoK protester pic.twitter.com/fsDRmOVJqw
— ANI (@ANI_news) October 27, 2016