फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी और माल्या को करोड़ों लेकिन किसानों को मात्र 3.5 रूपये रोज देने का वादा : राहुल

Sat, 16 Feb 2019 07:00 PM IST
अनिल पांडेय भाषा, जगदलपुर
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने अनिल अंबानी और विजय माल्या जैसे उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये दिए जबकि किसानों से मात्र साढ़े तीन रुपये प्रति दिन देने का वादा किया है। राहुल जगदलपुर जिले में जनजातियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हवाला देते हुए कहा कि अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या और ललित मोदी जैसे लोगों को लाखों करोड़ों रुपये दिये गये लेकिन किसानों को महज साढ़े तीन रुपये प्रति दिन मिलेंगे। 

मालूम हो कि इस योजना के तहत दो एकड़ तक की जमीन वाले किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलेंगे। राहुल ने कहा कि जब केंद्रीय बजट में किसानों के लिए 6000 रुपये की घोषणा की गयी तब लोकसभा में भाजपा सांसद मेज थपथपा रहे थे। क्या यह मजाक है?
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि यदि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी और पैसा सीधे उनके बैंक खातों में डाला जाएगा। सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने और हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के चुनावी वादे धरे रह गये। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले ने आपको कतार में खड़ा कर दिया। यदि यह कालेधन के खिलाफ संघर्ष था तो सभी ईमानदार लोगों को लाइन में क्यों खड़ा होना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें